हेल्थ टिप्स: किसी भी उम्र में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आज से अपनाएं ये 10 टिप्स

10 tips to maintain good health forever

नई दिल्ली: आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप अपने आप को फिट रखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास है। दरअसल हमलोग स्वस्थ रहना तो चाहते हैं, लेकिन समय के अभाव की वजह से कुछ जरूरी बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

Health Tips Image

आज हम आपको कुछ आसान और जरूरी बातें बताते हैं। यदि आपने इसका ध्यान रख लिया तो आप किसी भी उम्र में फिट रह सकते हैं-

1.    दोपहर व रात का खाना खाने के पहले सलाद का सेवन अवश्य करें।

2.    हमलोग आटा गूंधने से पहले गेहूं के आटे को छान लेते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें।

3.    खाना बनाने में जितना कम हो सके उतना कम नमक का प्रयोग करें।

4.    हमलोग एक जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वह ये कि दिन भर सही से खाना नहीं खा पाते हैं और रात में सबसे ज्यादा खाना खा लेते हैं। जबकि दिन-रात के खाने में सबसे कम खाना रात में खाएं तो ज्यादा स्वस्थ रह सकते हैं।

5.    खाने के समय हमलोग भोजन को चबा-चबाकर खाने के बदले निगले लेते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चबा-चबाकर ही खाना चाहिए।

6.    अगर आपको खाने में कोई भी चीज बहुत स्वादिष्ट लगे तो इसका यह मतलब नहीं कि आप एकदम से बहुत ज्यादा खाना खा लें। हां यह भी ध्यान रखें कि एकदम कम भी खाना न खाएं। जितना आपका डाइट है उसी के हिसाब से खाना खाएं।

7.    सब्जी बनाने के पहले सब्जियों के छिलके को पूरा न उतारें बल्कि उसे मामूली-सा स्क्रब करें।

8.    खाने में पीला, नारंगी व हरी सब्जियां उपयोग अवश्य करें।

9.    फास्ट फूड, रेडी टू ईट या पॉकेट फूड से परहेज करें क्योंकि यह हृदय के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

10.  उम्र बढ़ने के साथ-साथ खाना भी कम कर दें। इससे आपको कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही होगा।

अगर आप अपने रोजमर्रा के खान-पान में ये बातें याद रखें तो आप स्वस्थ बने रह सकते हैं।

Share On
Advertisements