South Indian actress Anushka Shetty| फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी, जानिए दिलचस्प किस्से

साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। भले ही अनुष्का ने अब तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हहै। लेकिन उनके दीवाने बॉलीवुड में भी कम नहीं हैं। उन्हें पूरे भारत में बाहुबली फिल्म में बाद से बहुत लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था लेकिन उसके पहले भी अनुष्का ने अपने काम से दर्शकों को प्रभावित किया था। वो साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

अनुष्का शेट्टी का उपनाम स्वीटी शेट्टी | Nickname of Anushka Shetty

अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 में कर्नाटक राज्य के पुत्तुर में हुआ था। बचपन उनके माता-पिता ने प्यार से उनका नाम स्वीटी शेट्टी रखा था ।

अनुष्का शेट्टी फिल्मों में काम करने से पहले थी योगा टीचर | Anushka Shetty Yoga Teacher

अनुष्का साउथ की फिल्मों में काम करने से पहले एक योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करती थीं। वो कॉलेज की पढ़ाई के बाद मेडिटेशन वर्कशॉप में हिस्सा लेती थीं ऐसी दौरान वो योग क्लासेज भी लेती थीं।

अनुष्का शेट्टी का फिल्मी करियर|  Filmi career of Anushka Shetty

अनुष्का ने 2005 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने तेलुगु फ़िल्म ‘सुपर’ में काम किया था। इसके बाद अनुष्का ने फिल्म महानंदी में काम किया। इसके बाद अनुष्का ने घर वापस जाने का प्लान बनाया लेकिन निर्देशक एस एस राजामौली ने उन्हें एक फिल्म ऑफर कर दिया। राजामौली ने रवि तेजा के अपोजिट अनुष्का शेट्टी को फिल्म ‘विक्रमकुर्दु’ में साइन किया। इसके बाद अनुष्का शेट्टी साउथ को जानी मानी एक्ट्रेसेज में शुमार हो गईं।

अनुष्का शेट्टी ने कितनी भाषाओं की फिल्म में काम किया | How many languages did Anushka Shetty act in?

इसके बाद से अनुष्का रुकी नहीं और उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। अनुष्का ने विभिन्न भाषाओं में लगभग 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है। एक समय को साउथ हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी थीं। उन्होंने स्टालिन, डॉन, अरुंधति, सिंघम, सौर्यम, ओक्का मगाडू, बाहुबली, निशब्दम, रुद्रमादेवी, लिंगा जैसी फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाई है।

अनुष्का शेट्टी की शिक्षा | Anushka Shetty’s Education

अनुष्का ने बेंगलूर से स्कूली शिक्षा ली हें, उन्होंने माउंट कार्मेल गर्ल्स कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक पूरा किया।

साउथ इंडियन सिनेमा में सर्वाधिक कमाई वाली अभिनेत्री | Highest paid actress in South Indian cinema


बाहुबली के दूसरे भाग के लिए, अनुष्का शेट्टी को 5 करोड़ की बड़ी राशि मिली। इससे उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की सर्वोच्च कमाई वाली अभिनेत्री बना दिया।

अनुष्का शेट्टी को पुरस्कार | Anushka Shetty Award

अनुष्का ने ‘नंदी स्पेशल ज्यूरी अवार्ड’ और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘अरुंधती‘ फिल्म में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जीता जो वर्ष 2009 में आया था। यह पुरस्कार काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।

अभी तक शादी नहीं की अनुष्का शेट्टी ने | Anushka Shetty Husband Name

अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास की जोड़ी सबसे ज्यादा सुपरहिट रही है और इन दोनों की जोड़ी बाहुबली फिल्म में भी काफी ज्यादा सुपरहिट हुई थी और दोनों ने ही इस फिल्म में अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। अनुष्का शेट्टी भी अब तक कुंवारी है और इन दोनों को अक्सर ही एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है हालांकि यह दोनों रिलेशनशिप में है या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

अनुष्का शेट्टी की कितनी संपत्ति है? | how much is anushka shetty worth

हाल ही अनुष्का की नेट वर्थ रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शेट्टी के पास वर्तमान में 140 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें जुबानी पहाड़ों, हैदराबाद की 6 वीं मंजिल पर स्थित उनका भव्य अपार्टमेंट शामिल है। वह एक फिल्म के लिए 5 करोड़ से ज्यादा चार्ज करती हैं। अनुष्का शेट्टी वास्तव में कारों की शौकीन हैं और वह बीएमडब्ल्यू 6, ऑडीए 6 और टोयोटा कोरोला जैसे विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों की कई कारों की मालिक हैं।

Share On
Advertisements