How many types of panties| क्या आप जानती हैं कितनी तरह की होती है महिलाओं की पैंटी,आपके लिए कौन सी है परफेक्ट | Underwear

Underwear | Panty | Briefs Meaning | Panties | Com | Thong Meaning | Bikini | Women Underwear

आज के समय बाजार में कई प्रकार की पेंटी मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग टाइप्स की पेंटी में से चूज कर सकती हैं। ब्रा की तरह ही आपको पेंटी में भी कई डिजाइन मिलते हैं। इनमें से बिकनी, थोंग्स, बॉयशॉर्ट्स आदि सब ही शामिल है। यदि आपको रोजाना के लिए पैंटी चाहिए तो कैजुअल पैंटी बेस्ट ऑप्शन है। ज्यादातर लड़कियों के पास एक ही तरह की पैंटी होती है जिसे वो हर मौके पर हर कपड़ों के साथ पहनती है। लेकिन असल में उनके पास अलग-अलग तरह की पैंटी होनी चाहिए। आइये हम आपको पैंटी के बारे में जानकारी देते हैं, जो आपके पास होनी चाहिए।

क्लासिक ब्रीफ | CLASSIC BRIEFS

क्लासिक ब्रीफ पैंटी के साइड्स लंबे होते हैं, जिससे हिप्स कवर हो जाते हैं। लास्टिक नाभि के ऊपर होती है, कमर भी ढक जाती है। पीरियड्स के दिनों में इन्हें पहनें। जब पीरियड्स में आपको ज्यादा चलना हो, और ज्यादा सपोर्ट चाहिए तो इससे अच्छा विकल्प कोई और नहीं है। ये गर्मियों में भी अच्छी रहती है, क्योंकि कॉटन पसीना सोख लेता है।

हाई-कट ब्रीफ | HIGH CUT BRIEFS

जब आप लो-राइज पैंट पहन रही हों, लेकिन कवरेज अच्छी चाहिए हो तो आप हाई-कट ब्रीफ पहने। इनकी इलास्टिक आपकी कमर से डेढ़ इंच तक नीचे होती है। ये क्लासिक ब्रीफ जैसी ही आरामदायक होती है, लेकिन कवरेज उससे कम देती हैं।

कंट्रोल ब्रीफ | CONTROL-BRIEFS

कंट्रोल ब्रीफ एक प्रकार की शेपवियर है। जब आपको पेट का एक्स्ट्रा मोटापा कवर करना हो, और कमर व हिप्स स्लिम दिखाने हों, तो इन्हें पहनें। जब आप फिटिंग ड्रेस या पैंट पहन रही हों तो इन्हें पहन सकती हैं।

हिप्सटर्स | HIPSTERS

हिप्सटर्स में लास्टिक कमर से थोड़ा नीचे हिप्स की शुरुआत पर होती है, इनके लेग-होल्स भी छोटे होते हैं। जब आप लो-वेस्ट पैंट पहन रही हों, तो इन्हें पहन सकती हैं।

बॉय शॉर्ट्स | BOYSHORTS

बॉय शॉर्ट्स लड़कों के बॉक्सर ब्रीफ जैसी होती है लेकिन इसकी फिटिंग टाइट होती है। इनकी लास्टिक भी कमर से थोड़ा नीचे हिप्स के पास होती है, लेकिन लेग-होल्स लंबे होते हैं, आमतौर पर जांघों तक। ये एक तरह से बहुत छोटे शॉर्ट्स जैसे लगते हैं। इन्हें टाइट कपड़ों के नीचे पहनें, इससे पैंटी लाइन नहीं दिखती।

बिकनी | BIKINIS

आप अपने हर दिन पहनने वालों कपड़ों के नीचे बिकनी बॉटम/पैंटी पहन सकती हैं। इसकी लास्टिक या वेस्टबैंड कमर से तीन इंच नीचे होता है, लेग-होल बहुत ऊंचे होते हैं। ये बहुत कम कवरेज देते हैं लेकिन कपड़ों के अंदर से नहीं दिखते। लेकिन इन्हें पीरियड्स या इंफेक्शन के दिनों में न पहनें।

टांगा | TANGAS

टांगा भी कमर के नीचे से होते हैं और पीछे की साइड काफी कम कवर करते हैं। इसकी साइड का कट बहुत डीप होता है, हिप बोन्स से ऊपर। इन्हें टाइट फिटिंग स्कर्ट,ड्रैस या पैंट के नीचे पहनने से पैंटी लाइन नहीं दिखती।

थॉन्ग | THONGS

थॉन्ग बहुत कम कवरेज देती हैं, और बहुत ज्यादा फिटिंग के कपड़ों के अंदर पहननी चाहिए। वेस्टबैंड या लास्टिक से एक ट्राएंग्यूलर पैच जुड़ा होता है जो आगे का हिस्सा कवर करता है। इन्हें पीरियड्स, इंफेक्शन या रैशिज होने पर न पहनें। ये बैक से कवरेज नहीं देती।

जी स्ट्रिंग | G-STRING

जी स्ट्रिंग भी थॉन्ग की तरह ये भी बैक कवरेज नहीं देती। ये ऐसी लगती है जैसे जो ट्राइंग्यूलर क्लोथ पैच स्ट्रिंग की मदद से जुड़ी हुई हैं। एक पैच आगे एक पीछे। इसका वेस्टबैंड भी कमर से नीचे होता है। इन्हें भी पीरियड्स में नहीं पहनना चाहिए।

चीकी | CHEEKY

चीकी एक हिप लेवल की पैंटी है जिसमें बैक में बिकिनी के मुकाबले कवरेज कम होती है लेकिन थोंग्स के मुकाबले ज्यादा कवरेज होती है।

Share On
Advertisements